हमारी आवाज को कुचलने का किया जा रहा प्रयासः अविमुक्तेश्वरानंद
बोले शंकराचार्य-यूपी में अपराधी करते हैं राज, वही करते जांच
यौन शोषण के आरोपों के बीच शंकराचार्य का बड़ा खुलासा?
वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को कहाकि उत्तर प्रदेश में अपराधी राज करते दिखाई दे रहे हैं और वही जांच करते हैं। शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहाकि आशुतोष ब्रह्मचारी ने जो आरोप लगाया है जैसे ही वह झूठा सिद्ध होगा उनके ऊपर मुकदमा होगा।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहाकि जो साधु संत नहीं बोल पा रहे हैं वह डरे हुए हैं। जब काल्पनिक कहानी बनानी है तो कुछ भी बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में अपराधी राज करते हुए दिखाई दे रहे हैं और वही जांच करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई हिस्ट्रीशीटर एक रात में संत कैसे बन जाता है क्या उसकी पोल नहीं खुलनी चाहिए?
शंकराचार्य ने कहाकि हमने हर सरकार में सनातन विरोधी कार्यो के लिए आवाज उठाई है, आंदोलन किया है। अबकी बार भी उठाई, पिछली सरकार ने तो देर सवेर सुना, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हमारी आवाज नहीं सुनी बल्कि आवाज को कुचलने का प्रयास किया। इनका स्वभाव ही अहंकार है। हमारे 4 मठ गिरा दोगे, हम धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं, हमारे गुरु कहकर गए हैं।
शंकराचार्य ने कहा प्रमाणित होता है पुलिस की हर जांच के साथ हिस्ट्रीशीटर शिकायतकर्ता मौजूद हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी के सोशल मीडिया पोस्ट को दिखाते हुए उन्होंने कहाकि पुलिस अधिकारी के साथ जो फोटो थी वह उनके पोस्ट के माध्यम से प्रमाणित होती है, एआई नहीं है। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री भी अहिल्याबाई मूर्ति के मामले में एआई जेनरेटेड होने का जिक्र करते हैं, पुलिस अधिकारी के साथ फोटो खुद इन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड की थी।
उन्होंने कहाकि मठ में कोई रहस्य छुपाया नहीं गया है, सदा से ही लोगों के लिए खुल रहा है। छोटा सा हमारा मठ है, हम 150 लोग जिस तरह से यहां रहते हैं हम ही लोग जानते हैं। यहां कोई शीश महल नहीं है। यहां कोई स्वीमिंग पूल नहीं है। पूरे मठ पर लोग घूम चुके हैं, हमने पहले भी कहा है हमारे साथ जो लोग रहना चाहते हैं रह सकते हैं।
