कृष्ण की नगरी से हुआ राम पार्टी का एलान, किसकी बढेंगे मुश्किलें

0
6eb650cb-e3c1-42f7-b18e-27d239ca0382

यूपी चुनाव 2027 से पहले चर्चित अधिकारी अलंकार चैधरी ने बनाया राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

चुनाव चिन्ह का पोस्टर भी किया जारी, तमाम समर्थकों की मौजूदगी में किया एलान

मथुरा। उत्तर प्रदेश के चर्चित अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन से अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। वृंदावन से हुंकार भरते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) का ऐलान किया है। इस दौरान पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का पोस्टर भी जारी किया गया है। समर्थकों की मौजूदगी में की गई इस घोषणा को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि अलंकार अग्निहोत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूजीसी के नए नियम से जुड़े विवाद को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने पूर्व में ही पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस बात की घोषणा की थी कि सोमवार को वृंदावन की पावन धरा से वह नई राजनीतिक पार्टी के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे।

क्यों रखा गया पार्टी नाम राम?

नई पार्टी के ऐलान के बाद अलंकार अग्निहोत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहाकि, सरकारी व्यवस्थाओं ने जो हमारे मूल अधिकारों का हनन किया है, उन मूल अधिकारो पाने के लिए जो मोर्चा गठित हो रहा है, उसी क्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) नाम आया है। उन्होंने कहाकि राम पार्टी के झंडे में भगवान कृष्ण की बांसुरी और भगवान श्रीराम का धनुष है। हमने जो झंडा डिजाइन किया है, वो भारत के संविधान की मूल आत्मा को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहाकि यूजीसी एक्ट के विरोध में पूरा देश सड़कों पर हैं, केंद्र में जो सरकार बैठी हुई है वह गैर सनातनी सरकार है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि देश में सोची-समझी साजिश के तहत देश का जो ताना बाना है, जिसमें हम सभी लोग प्यार से रहते हैं, उस ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने के लिए जनरल- एससी एसटी और जनरल ओबीसी को लड़ाने के लिए यूजीसी रेगुलेशन लाया गया है।

उन्होनें यह भी कहा है कि यह सरकार न अब हमारी है और न पूरा सिस्टम हमारा है। मैं इस सिस्टम के बाहर आ चुका हूं, मैंने इसीलिए इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहाकि हम लोगों ने एक विकल्प के तौर पर अधिकारों के लिए जो मोर्चा तैयार किया है उसका पूरा नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *