सांसद नवीन जैन के आवास पर पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस
आत्मीय भेंट में दोनों नेताओं के बीच हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
नारियल और तिलक लगा सांसद ने किया फणनवीस का स्वागत
आगरा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस गुरुवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने लाल किला पर आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (शिव जन्मोत्सव) समारोह में भाग लिया। दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन के आवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। उन्होंने सांसद के आवास पर रात्रि भोज किया। जहां नवीन जैन और उनके परिवारीजनों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शॉल उड़ाकर जटा वाला नारियल देकर और तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए आगरा आए थे। इस अवसर पर उन्होंने वीरता, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री सीधे राज्यसभा सांसद नवीन जैन के निवास पर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि उनके आधिकारिक प्रोटोकॉल में यह भेंट निर्धारित नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने व्यक्तिगत स्नेह और आत्मीय संबंधों को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष मुलाकात की।
इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में अनौपचारिक चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय भेंट को आपसी विश्वास, राजनीतिक शिष्टाचार और सुदृढ़ संबंधों का प्रतीक माना गया है। इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार, विधायक प्रशांत बंशीवाल, आगरा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा युवा नेता वैभव जैन, रेनू जैन, प्रीति जैन, कीर्ति जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

