चित्रों के जरिए संस्कारों के संवर्धन और संरक्षण पर दिया बल

0
87b39c89-374d-4f73-b10b-28fe66a51ef5

ताज महोत्सव के तहत संस्कार भारती ने आयोजित की चित्रकला और संस्कार प्रदर्शनी

आगरा। ताज महोत्सव के तहत संस्कार भारती द्वारा शुक्रवार को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र भवन शाहगंज, में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद का आयोजन किया गया। इसके जरिए संस्कारों के संवर्धन और संरक्षण पर बल दिया गया।

इस मौके पर लक्ष्मण दास अग्रवाल ने कहाकि संस्कार भारती कलाओं के माध्यम से संस्कारों का संवर्धन और संरक्षण कर रही है। पूनम सिंह ने कहाकि यह स्वागत योग्य है कि आगरा प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी संस्कार भारती के सहयोग से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डाॅ. प्रशान्त गुप्ता, ने कहाकि संस्कार भारती चित्रकला के माध्यम से देश-विदेश में भारतीयता का अलख जगा रही है। डॉ. गिरधर शर्मा ने कहाकि संस्कार भारती सांस्कृतिक जागरण के साथ-साथ सामाजिक जागरण का भी कार्य चित्रकला के माध्यम से कर रही है। प्रो लवकुश मिश्रा ने कहाकि संस्कार भारती ने चित्रकला प्रदर्शनियां आयोजित करके चित्रकारों वरिष्ठ, स्वतन्त्र और नवोदित चित्रकारों को मंच प्रदान किया है। इससे चित्रकला के क्षेत्र को नई उपलब्धियां प्राप्त हो रही है। पदमश्री योगेंद्र कलाऋषि सम्मान 2026 से सम्मानित चित्रकार और प्रदर्शनी की संयोजक डॉ. साधना सिंह ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि ताज महोत्सव जैसे कार्यक्रम के माध्यम से चित्रकारों का प्रोत्साहित होना कला क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। नन्द नन्दन गर्ग ने आयोजन की भूमिका को व्यक्त किया।

इससे पहले चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज, प्रो. लवकुश मिश्रा, डीन होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, लक्ष्मण दास अग्रवाल डायरेक्टर, श्री राम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन,आगरा, सतीश मांगलिक, प्रो. पूनम सिंह प्राचार्य, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, डा. गिरधर शर्मा, निदेशक, सेन्ट एण्ड्रूज शैक्षिक समूह और संस्कार भारती के अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर बांकेलाल गौड, छीतरमल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, दीपक कपूर, सुनील मित्तल, अनिल अग्रवाल, श्याम तिवारी, प्रभु दत्त उपाध्याय, डा. विजय एम दोहरे, आरएसएस के प्रांतीय अधिकारी केशव शर्मा,ं अशोक कुलश्रेष्ठ, आशीष पाराशर, जगमोहन गुप्ता, चन्द्र शेखर शर्मा, अरविंद रावत, सतीश गुप्ता, दिनेश चंद चूड़ामणि, डा. तपस्या सिंह, डा. सरोज भार्गव, मधुकर चतुर्वेदी, डा. साधना सिंह, प्रो. नीलम कांत, डा. मनीषा दोहरे, दिनेश कुमार मौर्य, ममता कुमारी, प्रो. मीनाक्षी ठाकुर, डा. तपस्या सिंह, प्रो बिंदु अवस्थी, डा. मनोज कुमार, डॉ, साधना सिंह, डॉ. सरोज भार्गव, कवयित्री और चित्रकार रश्मि सिंह, डा. संगीता गुप्ता, नीता गर्ग, डॉ. रूपाली खन्ना, मीना अग्रवाल, सुदेश कुमार, रेशमा भसीन, राधा मुकुल गुप्ता, अनिकेत वर्मा, गुरमीत कौर, मोहिनी सक्सेना, राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग और भाजपा नेता विजय भदौरिया आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *