आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

0
download-1_1771158320

आगरा। एयर फोर्स स्टेशन आगरा के तकनीकी क्षेत्र में मिले संदिग्ध गुब्बारे ने सनसनी फैला दी। हरे और सफेद रंग के इस गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा है। एयरफोर्स की ओर से शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

थाना शाहगंज में दर्ज एफआईआर के अनुसार 12 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे एयरफोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में एक गुब्बारा पड़ा मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था। इसके अलावा उर्दू में भी कुछ लिखा था। ये प्लेन की शेप का गुब्बारा था। प्राथमिक जांच के बाद गुब्बारे को कब्जे में लेकर थाना शाहगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया। गुब्बारे का आकार लगभग 6034 सेंटीमीटर बताया गया है। इसमें करीब 10 मीटर का एक धागा भी बंधा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गुब्बारे की बनावट, सामग्री और उस पर लिखे संदेश की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि गुब्बारा परिसर में कैसे पहुंचा। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुब्बारे में कोई भी टेक्निकल डिवाइस नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *