जैन मिलन सिद्धार्थ के शिविर में हुआ 300 मरीजों का नेत्र परीक्षण

0
512ce566-8d25-4308-af80-4e8473d84846

आवास विकास काॅलोनी स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में लगाया गया शिविर

शिविर में उमडी मरीजों की भारी भीड, 40 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चुने

मुख्य अतिथि सांसद नवीन जैन ने विशिष्ट अतिथियों संग किया शिविर का उद्घाटन

आगरा। जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा आवास विकास काॅलोनी सेक्टर सात स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को विशाल नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में तीन सौ से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान 40 मरीजों का मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए चयन किया गया। वहीं 100 से अधिक मरीजों को चश्मों का नम्बर दिया गया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन और विशिष्ट अतिथि चारू अग्रवाल और डाॅ. ईशान यादव ने आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। शिविर में तीन सौ से अधिक मरीजो के नेत्रों का निःशुल्क परीक्षण वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान यादव और उनकी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान 100 से अधिक मरीजों को चश्मो का नम्बर दिया गया। जबकि 40 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

चयनित मरीजों का ऑपरेशन उनकी सुविधा के अनुसार निर्धारित तिथि पर डाॅ. ईशान यादव के अस्पताल सेक्टर छह में किया जायेगा। इस मौके पर शिविर के अध्यक्ष विजय जैन निमोरब, अनिल आदर्श जैन, अरुण जैन, अतुल कुमार जैन, पारस जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, हेमा जैन, सतीश जैन, हुकुम जैन, राकेश जैन, राजेंद्र जैन, दिलीप जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन के अलावा जैन मिलन सिद्धार्थ की टीम मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे