योगी सरकार ने पेश किया 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट,

0
2026_2image_12_26_457378712untitled-ll

सीएम बोले, ये बजट विकसित भारत-2047 के निर्माण और नए यूपी के उज्ज्वल भविष्य का बनेगा मजबूत आधार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर बजट प्रस्तुत करते हुए कहाकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 9,12,696.3 करोड़ रुपये का बजट पिछले वर्ष के मुकाबले 12.2 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि यह बजट विकसित भारत-2047 के निर्माण एवं नए उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार तड़के अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश, सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याण की नीति के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

उन्होंने पोस्ट में कहाकि आज उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आत्मनिर्भर-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नयी दिशा, नयी ऊर्जा, स्पष्ट नीति-दृष्टि और ठोस कार्य योजना प्रदान करेगा। साथ ही एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहाकि गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत-2047 के निर्माण और नए उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *