हाईस्पीड ट्रेनों को उत्तर प्रदेश के बुद्धिस्ट सर्किट से जोडा जाएगा
नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि उत्तर प्रदेश में भविष्य में चलने वाली हाईस्पीड स्पीड ट्रेनों को राज्य के बुद्धिस्ट सर्किट से जोड़ा जायेगा।
वैष्णव ने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के प्रश्न के उत्तर में बताया कि बुद्धिस्ट सर्किट को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ने का फैसला लिया गया है। राज्य में जब बुलेट ट्रेनों का संचालन शुरू होगा, तो उन ट्रेनों को बुद्धिस्ट सर्किट से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहाकि अगले वित्तीय वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे के लिए 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।
उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि पश्चिम बंगाल में नयी रेल परियोज नाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में दिक्कतें आ रही हैं और वहां लक्ष्य का 27 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण ही किया जा सका है। अगले वित्त वर्ष के बजट में पश्चिम बंगाल के लिए हालांकि 14 हजार 205 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
