आपरेशन नन्हे फरिश्ते में आगरा रेल मंडल रहा अग्रणी, दस माह में आरपीएफ ने 127 बच्चों को बचाया

0
500389199_18083307565708874_2217164430857216984_n

आगरा। रेलवे के नन्हे फरिश्ते आपरेशन में आगरा रेल मंडल अग्रणी रहा। रेलवे का यह मिशन विभिन्न भारतीय रेलवे जोनों में पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है। नन्हे फरिश्ते एक ऑपरेशन से कहीं अधिक उन हजारों बच्चों के लिए एक जीवन रेखा है जो खुद को अनिश्चित परिस्थितियों में पाते हैं।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा पी राज मोहन की अगुवाई में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने नन्हे फरिश्ते आपरेशन के तहत अप्रैल.2025 से जनवरी 2026 तक कुल 127 पीड़ित बच्चों को बचाया। इनमें 66 लड़के और 61 लड़कियां शामिल हैं। ये बच्चे लापता, अपहृत, मानसिक विक्षिप्त और बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए। आगरा आरपीएफ ने अपने प्रयासों से न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है। आरपीएफ का ऑपरेशन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। रोज नई चुनौतियों का सामना कर भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क में बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है और ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर बच्चों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *