किसानों के हित में है अमेरिका से ट्रेड डीलः शिवराज

0
4f5088c0-da0c-434c-b1c4-4a0c20ab28e6 (1)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दी गिरिराज जी की परिक्रमा

मथुरा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भारत और अमेरिका के बीच हुई हालिया डील को किसानों के हित में बताया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहाकि कुछ लोग सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करते हैं। जबकि उनकी सरकार राष्ट्रहित और अन्नदाता को सर्वोपरि मानती है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान सोमवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। परिक्रमा से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चैहान ने कहाकि गिरिराज महाराज के दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और प्रसन्नता की अनुभूति हुई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर भी बात की। उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया डील को किसानों के हित में बताया। शिवराज सिंह चैहान ने कहाकि यह समझौता भारतीय किसानों के लिए नए अवसर लेकर आएगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए शिवराज सिंह चैहान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहाकि वीर सावरकर ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। अमेरिका-भारत के बीच प्रस्तावित डील को लेकर उठ रहे सवालों पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए शिवराज सिंह चैहान ने कहाकि सरकार किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर फैसले में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहाकि हम सत्ता के लिए नहीं, देश को बचाने और किसानों के हितों की रक्षा करने की राजनीति करते हैं। किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, यह सरकार की प्राथमिकता है। लोकसभा में हाल ही में हुए हंगामे पर प्रतिक्रिया देने से केन्द्रीय कृषि मंत्री बचते दिखे। शिवराज सिंह चैहान यहां एक निजी शादी समारोह में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह गोवर्धन पहुंचे, जहां परिवार के साथ गोल्फ कार से गिरिराज पर्वत की परिक्रमा की और भगवान गिरिराज के दर्शन कर मन्नत मांगी। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *