आगरा के होटल ताज हाइट्स में लगी आग, मची अफरा-तफरी
होटल के तीसरे फ्लोर पर बने स्टोर रूम में लगी आग
बेसमेंट में चल रहा था समारोह, होटल से भागे लोग
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में होटल ताज हाइट्स के स्टोर रूम में शनिवार रात को भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख होटल में ठहरे यात्रियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया गया है कि होटल ताज हाइट्स के तीसरे माले पर बने इस स्टोर रूम में बैडशीट और परदे आदि रखे हुए थे, जो जलकर पूरी तरह राख हो गए। बताया गया कि होटल के रूफटाॅफ से लोगों ने आग की लपटों उठती देखीं तो सहम गए। बताया जाता है होटल के बेसमेंट में समारोह चल रहा था। आग की लपटों को देख समारोह में आए लोग भाग खडे हुए। फिलहाल आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।

