दूसरे धर्म को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगाः धीरेन्द्र शास्त्री

0
images (33)

कहा, हिन्दू खुद को सुधारें, नियमों में रहोगे तो फायदे में रहोगे

बांदा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू समाज को संदेश देते हुए कहाकि किसी दूसरे धर्म को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता। इसके लिए हिंदुओं को पहले अपनी कुरीतियों को सुधारना होगा। यहां भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के बुलावे पर खुरहंड पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री ने कहाकि जब तक समाज अपनी कमजोरियों को नहीं सुधारेगा, तब तक देश सही दिशा में आगे नहीं बढ पाएगा।

भाजपा विधायक के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे हजारों श्रद्धालु के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहाकि हिंदू राष्ट्र की सोच को साकार करने के लिए आत्मचिंतन जरूरी है। उन्होंने समाज में शांति बनाए रखने की बात कहते हुए कहाकि सभी धर्मों और समाजों की अपनी परंपराएं और नियम होते हैं। बिना किसी धर्म का नाम लिए उन्होंने तलाक की प्रक्रिया का उदाहरण दिया और समझाया कि हर समाज में कानून अलग-अलग तरीके से काम करता है। उन्होंने कहाकि यह किसी की अच्छाई या बुराई का सवाल नहीं है, बल्कि सभी को कानून का पालन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहाकि नियमों में रहोगे तो फायदे में रहोगे, वरना परेशानियां बढ़ेंगी।

धर्म और आस्था पर बोलते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहाकि भगवान पर पूरा भरोसा होना चाहिए। आधा भरोसा करके फिर शिकायत करना गलत है। सच्चे मन से विश्वास रखने वाले व्यक्ति का भरोसा कभी नहीं टूटता। उन्होंने कहाकि उनका काम लोगों तक पहुंचना है, लेकिन बिगड़ी बनाना भगवान का काम है। इंसान को सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान से चीजें मांगने के बजाय भगवान को ही मांगना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *