स्व. विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप के पांचवें दिन हुए कांटे के मुकाबले
टूर्नामेंट में देशभर के दिग्गज शटलर्स ने दिखाया दम
पांचवे दिन के मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच
टूर्नामेंट दिग्गज खिलाड़ियों का कायम रहा दबदबा
आगरा। स्व. विजय शर्मा मेमोरियल योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप में सिकंदरा स्थित प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकेडमी और शाहगंज स्थित श्रवण बैडमिंटन एकेडमी में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी और दिग्गज शटलर्स ने जमकर अपने हाथ दिखाए। टूर्नामेंट में 55़, 60़, 65़ और 70़ आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कई मुकाबले तीन गेम तक चले।
प्रखर अग्रवाल मेमोरियल अकेडमी और श्रवण बैडमिंटन अकेडमी में गुरुवार को पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टूर्नामेंट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, नागालैंड सहित देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच रैंकिंग अंकों को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हर मैच में खिलाड़ी पूरे जोश और रणनीति के साथ कोर्ट में उतरे।
पुरुष एकल 55 वर्ग के मुकाबले में विजय चंदेल (उत्तराखंड) ने सुरेंद्र धीमान (उत्तर प्रदेश) को 21-15, 21-8 से हराया। राजीव शर्मा (दिल्ली) ने असीम पुरोहित (राजस्थान) को 21-12, 21-10 से पराजित किया। 60 प्लस वर्ग में संजय कुमार शर्मा (झारखंड) ने अनिल भोला (दिल्ली) को 21-7, 21-5 से पराजित किया। पेड्डा बाई कोक्किलिगड्डा (तेलंगाना) ने मदन लाल (उत्तराखंड) को 21-8, 21-19 से मात दी। राम लखन (पंजाब नेशनल बैंक) ने उमेश अग्रवाल (राजस्थान) को 21-7, 21-10 से हराया। 65 प्लस वर्ग में बिस्वरूप चट्टोपाध्याय (पश्चिम बंगाल) ने राजेश तनेजा (चंडीगढ़) को 21-8, 21-11 से और महेंद्र सिंह बोहरा (उत्तर प्रदेश) ने संजय श्रीवास्तव को तीन गेम में 15-21, 21-11, 21-17 से पराजित किया। वहीं 70 वर्ग में वीरपाल सिंह वर्मा (छत्तीसगढ़) ने अश्वनी भोला (दिल्ली) को 21-19, 21-12 से हराया। सतपाल अंगुराला (हरियाणा) ने अनिल मेहरोत्रा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-21, 21-12, 21-19 से शिकस्त दी।
महिला एकल वर्ग 55 में अनिथाकुमारी ई. (केरल) ने अनुपमा गोदिया (राजस्थान) को 21-7, 21-12 से हराया। 60 वर्ग में सुरेखा सताम (महाराष्ट्र) ने मृदु अविनाशी (दिल्ली) को 21-7, 21-4 से मात दी। 65 वर्ग में तारामती परमार (गुजरात) ने सावित्री मोहन राज (महाराष्ट्र) को 21-11, 21-9 से हराया। 70 वर्ग में मंजित शर्मा (उत्तराखंड) ने अनीता कोठियाला (गुजरात) को 21-8, 21-12 से पराजित किया।
पुरुष युगल 55 वर्ग में मनोज सजनानी व हेटल शाह (गुजरात) ने भास्कर ज्योति भौमिक व कल्लोल गुप्ता (प. बंगाल) को 21-15, 21-8 से हराया। महिला युगल 55 में सुजैन वेंगलेट व शालिनी यादव ने अनुपमा गोदिया व सुजाता शर्मा को 21-7, 21-7 से हराया। मिश्रित युगल 55 वर्ग में मितेश मेहता व जाह्नवी अधिकारी ने शिवकुमार कुनियिल व अनिथाकुमारी ई. को 18-21, 21-11, 21-10 से हराया।
इस मौके पर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन पंकज गांधी, डिप्टी कमिश्नर ऋतु सिंह, समिति के संरक्षक महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लावानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, आसिफ अली, पवन मंगल, लव गोयल, नंदी रावत, प्रवीण अग्रवाल, विक्रम गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजय कालरा, संजीव रावत, हरिकांत शर्मा, एमपी भल्ला, संतोष कुमार तिवारी, विशाल सक्सेना, राहुल गोगिया, अविनाश चैधरी, सनी कुमार, अनुभव सक्सेना, नितेश तिवारी, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में ये रहे
टूर्नामेंट के निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी ईपी दिवाकरण, डिप्टी रेफरी विश्वनाथ मालकोटिया, मैच कंट्रोलर मयंक कुमार, अंपायर ए श्रीनिवासु, अक्षांश साहू, अभिषेक कर्माकर, बाला वेंकटेश, भास्कर मेटपल्ली, धर्मेंद्र सिंह, जी. श्रीनिवास राव, कुमार पी, कुमार समर्थ, लक्ष्य बारिया, ऋषभ शर्मा अतुल शर्मा बिक्रम गुप्ता विशाल गुप्ता अविनाश चैधरी और शिवालिका शर्मा के अलावा मधु सूदन मुर्मू, नरेंद्र कुमार साह, परमीत कुमार मोहंती, प्रेम कुमार, शेणीग्राम नागाभूषणम, सुमित धौता, टी. कृष्ण प्रसाद, अमन त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, मनीष सिंघल, राहुल घोष, सुप्रिया ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
आगरा को मिली खेल जगत में नई पहचान
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन से आगरा को खेल मानचित्र पर विशेष पहचान मिली है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच रैंकिंग अंकों को लेकर कड़ा संघर्ष देखने को मिला। आयोजकों ने कहाकि भविष्य में आगरा में और भी बड़े बैडमिंटन आयोजन कराए जाएंगे।








