आगरा के फतेहपुर सीकरी में फ्रांस की महिला पर्यटक सडक पर गिरकर हुई घायल, उपचार के बाद दल के साथ हुई रवाना
आगरा। फतेहपुर सीकरी में बृहस्पतिवार दोपहर को एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक पत्थर की ठोकर से गिरकर घायल हो गई। घायल विदेशी महिला पर्यटक गोल्फ कार्ट कर्मचारी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुरसीकरी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला दल के साथ रवाना हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार फ्रांस से आए 27 पर्यटकों का एक दल बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी भ्रमण पर आया था। पर्यटक दल होटल गुलिस्तां के समीप बैटरी चालित गोल्फ कार्ट में बैठने जा रहा था। इसी दौरान होटल गुलिस्तां के गेट के पास सडक पर उभरे पत्थर से एक विदेशी महिला पर्यटक का पैर टकरा गया और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई। वहां मौजूद पर्यटक साथियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उठाया। महिला पर्यटक की ठोड़ी (चिन) में चोट लगने से खून निकल आया। सूचना पर गोल्फ कार्ट के कर्मचारीघायल महिला को सामुदा यिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल महिला पर्यटक 71 वर्षीय निकोलस एलिजाबेल है। उपचार के बाद महिला अपने पर्यटक दल के साथ रवाना हो गई।
इस संबंध में होटल गुलिस्तां के प्रबंधक रविकांत ंने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। स्थानीय लोगों राहुल, अली कुरैशी, राजकुमार, अभिषेक, अमित के अनुसार होटल गुलिस्तां के आसपास के मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे और उभरे हुए पत्थर पर्यटकों के साथ दुर्घटना का सबब बन रहे हैं।

