आगरा में यूजीसी के काले कानून के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

0
cafc23c3-1ac6-4690-a4d2-9e9f6959f9ab

सवर्ण समाज के लोगों ने किया एलान, शिक्षा व्यवस्था में बर्दाश्त नहीं होगा भेदभाव

आगरा। यूजीसी की नीतियों के विरोध में बुधवार को सर्वण समाज द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद स्मारक संजय प्लेस से शाम पांच बजे शुरू हुए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान यूजीसी द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों को शिक्षा के मूल सिद्धांतों, समानता के अधिकार और भारतीय संविधान की भावना के विपरीत बताया गया।

वक्ताओं ने कहाकि इन नीतियों से समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न होगी और इसका सीधा नकारात्मक प्रभाव छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारों पर पड़ेगा। इस दौरान कहा गया कि देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव, अन्याय या मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी।

कैंडल मार्च में कपिल बाजपेई, डॉ. मदन मोहन शर्मा, दिलीप बंसल, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, नितिन जौहरी, नकुल सारस्वत, विधायक शर्मा, दीपक सारस्वत, विजय यादव, अनिल शर्मा, गोपाल शर्मा, संतोष पांडेय, एडवोकेट अश्वनी शर्मा, विशाल शर्मा, योगेश कुलश्रेष्ठ, मनीष गौतम, राकेश शर्मा, आलोक दीक्षित, त्रिभुवन भारद्वाज, बिट्टू पंडित, रवि गोयल, सागर बंसल, मंजू बाजपेई, तनिष्का बाजपेई, अपेक्षा गोयल, गोरी गोयल, आस्था बंसल, जूली बंसल, शाहरुख, अभिषेक शर्मा, विमल गुप्ता, आशीष पचैरी, कौशलेंद्र शर्मा, सैम यादव, ललित बंसल, गौरव शर्मा और हरिओम तिवारी सहित बडी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *