आगरा में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बजरंग दल के पूर्व संयोजक ने कराया मुंडन

0
4de985d6-7705-46ea-a538-c2b7442bc8bd

क्षत्रिय महासभा सहित अन्य सवर्ण संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नए नियमों को बताया भेदभाव बढाने वाला, वापस लिए जान की मांग की

आगरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ उभरा भारी विरोध अब सड़कों से निकलकर अलग ही रूप ले चुका है। बुधवार को आगरा के खेरागढ क्षेत्र में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक हरीश त्योगी ने उपजिलाधि कारी कार्यालय पर मुंडन कराया।

यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को क्षत्रिय महासभा सहित विभिन्न सवर्ण संगठनों के सैकडों कार्यकर्ताओं ने खेरागढ तहसील कार्यालय पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान यूजीसी के नए कानून को वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम ऋषिराव को सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के नए नियमों को भेदभाव बढ़ाने वाला बताते हुए कहाकि इससे सामान्य वर्ग और सवर्ण समाज के लोगों के अधिकार प्रभावित होंगे। यह नियम सामाजिक संतुलन बिगाड़ सकता है। इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाए।

इस दौरान बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक हरीश त्यागी ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर नए कानून के विरोध में अपना मुंडन कराया। हरीश त्यागी के नए नियमों के विरोध में उठाए गए कदम ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *