आगरा रेल मंडल में ओएचई प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण पहल

0
e0d8bace-cb15-4c13-8efe-69554209b2c1

सिल्वर ब्रेजिंग जॉइंट वाले संपर्क तार और घिसे कैटेनरी तारों को व्यापक स्तर पर प्रतिस्थापन

आगरा। रेलवे की विद्युत ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) प्रणाली को और अधिक सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद बनाने के लिए आगरा रेल मंडल में व्यापक सुधार कार्य किए गए। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा का स्तर बेहतर हुआ है।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) धर्मेश कुमार की निगरानी में आगरा रेल मंडल में जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान आगरा रेल मंडल के विभिन्न सेक्शनों और स्टेशनों पर विशेषकर पतंग-धागा से प्रभावित क्षेत्रों में कुल 56,635 मीटर पुराने सिल्वर ब्रेजिंग जॉइंट वाले संपर्क तार को हटाकर उनके स्थान पर जॉइंटलेस संपर्क तार स्थापित किए गए। इसके साथ ही 69,318 मीटर घिसे हुए कैटेनरी तारों को हटाकर नए कैटेनरी तार से प्रतिस्थापित किये गए।

इन सुधार कार्यों से ओएचई प्रणाली की मजबूती और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। संपर्क तार और कैटेनरी तार से संबंधित तकनीकी खराबियों की संभावनाओं को पहले ही प्रभावी रूप से रोका गया है। परिणामस्वरूप रेल परिचालन अधिक सुचारु, सुरक्षित और निर्बाध हुआ है। इस पहल से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आम जनता के लिए भी विद्युत सुरक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। आगरा रेल मंडल द्वारा किए गए ये सुधार कार्य भविष्य में सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध रेल सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *