आगरा रेल मंडल के कर्मचारी ने हवाई यात्रा में दिया ईमानदारी का परिचय

0
24e45f27-d5b8-4362-b9d5-503e38cc568d

हवाई जहाज की सीट पर मिले पर्स को किया एयर होस्टेज के सुपुर्द

पर्स में थी नकदी और क्रेडिट कार्ड, विमानन कम्पनी को भी दी सूचना

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल के कर्मचारी ने हवाई सफर के दौरान जहाज में मिले पर्स को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। पर्स में नकदी और क्रेडिट कार्ड आदि थे। रेलकर्मी की ईमानदारी पर इंडिगो हवाई कम्पनी आभार जताया।

दरअसल अंडमान निकोबार द्वीप समूह के भ्रमण के लिए रेल कर्मचारियों का 55 सदस्यीय दल इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-2788 से दिल्ली से कोलकाता के लिए सवार हुआ। इस फ्लाइट की सीट संख्या 11-ए पर आगरा रेल मंडल में सीएल आई-सेफ्टी के पद पर कार्यरत हरिओम भारद्वाज सफर कर रहे थे। फ्लाइट के कोलकाता पहुंचने पर डिबोर्डिंग के समय हरिओम भारद्वाज को सीट संख्या 8 बी और 8 सी के पास एक पर्स मिला। पर्स में नकदी और क्रेडिट कार्ड्स आदि थे। उन्होंने उक्त पर्स एयर होस्टेज को सौंप इंडिगो कंपनी को ई मेल के द्वारा सूचना दी कि वॉलेट पर्स को संबंधित यात्री का पता लगाकर दे दिया जाए।

कर्मचारियों के साथ शिविर में भाग लेने जा रहे सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी डीके श्रीवास्तव, एनसीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल मंत्री सुकेश यादव और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, महेश चंद ने हरिओम भारद्वाज के साथ कलकत्ता हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों को भी पर्स मिलने की जानकारी दी। विमानन कंपनी इंडिगो की सीईई मानसी सक्सेना ने रेल कर्मचारी हरिओम भारद्वाज को ई मेल के माध्यम से बताया कि एयर होस्टेज ने कम्पनी के लॉस्ट व फाउंड विभाग में पर्स जमा करवा दिया है, जिसे यात्री का पता लगाकर उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा। इंडिगो कम्पमी ने हरिओम भारद्वाज की ईमानदारी का आभार व्यक्त किया। यही नहीं विमान में सफर कर रहे यात्रियों ने भी हरिओम भारद्वाज की नेकनीयती की प्रशंसा की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *