आगरा-ग्वालियर हाइवेः घने कोहरे में आपस में टकराए आधा दर्जन वाहन, 2 मरे, कई घायल

0
untitled-design-2026-01-05t093854775_1767585432

इरादतनगर क्षेत्र में नगला इमली के समीप तडके हुआ हादसा

एक के बाद छह वाहन टकराने से मौके पर मचा कोहराम

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार को घने कोहरे के चलते एक के बाद एक आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सुबह तडके थाना इरादत नगर क्षेत्र में गांव नगला इमली के समीप हुआ। एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इरादतनगर पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ियों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना तड़के करीब छह बजे के आसपास हुई। कोहरा इतना अधिक था कि वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी कारण हाईवे पर एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए। एक वाहन के दूसरे से टकराने के बाद पीछे आ रहे वाहन भी अनियंत्रित होकर भिड़ते चले गए। टक्कर में दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद हाइवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *