मशीन तो तुम्हें बांग्लादेशी बता रही है…एसएचओ ने पीठ पर लगाई नागरिकता जांच मशीन, वायरल वीडियो पर घिरी गाजियाबाद पुलिस

0
2026_1image_12_32_144061416untitled-ll

यूपी पुलिस के अविष्कार पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, एसएचओ को दी चेतावनी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के स्लम एरिया में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन टॉर्च के तहत अवैध बांगाल्देशी, रोहिंग्यो नागरिकों की तलाश में अभियान चलाया गया। इस दौरान कौशांबी थाने के प्रभारी अजय शर्मा वायरल वीडियो एक शख्स की पीठ पर मोबाइल रखकर कह रहे हैं कि मशीन तो बांग्लादेशी बता रही है। जबकि उक्त व्यक्ति खुद को बिहार के अररिया जिले का निवासी बता रहा है। साथ ही वह अपने डाक्यूमेंट्स भी दिख रहा है। इस वायरल वीडियो के बाद गाजियाबाद की पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। मामला सियासी रूप से तूल पकड़ चुका है। आरोप लगाया गया कि पुलिस गरीबों और अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है। इसमें अब गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों ने एसएचओ को चेतावनी जारी करते हुए भविष्य में ऐसा न करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 23 दिसंबर को गाजियाबाद पुलिस ने वैशाली इलाके में अभियान के दौरान कई लोगों के डाक्यूमेंट्स चेक किए। इस दौरान एसएचओ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह एक व्यक्ति की पीठ पर मोबाइल लगाकर कहते हैं कि मशीन तो बांग्लादेशी बता रही है। इसको लेकर गाजियाबाद पुलिस की तीखी आलोचना हो रही है।

कौशांबी के वैशाली सेक्टर-3 की झुग्गियों में मोहम्मद कौसर अपने परिवार के साथ रहते हैं। मोहम्मद कौसर ही वह शख्स है जिनके कमर पर मोबाइल लगाकर थाना प्रभारी कौशांबी अजय शर्मा ने कहाकि यह मशीन बता देगी कि वह बांग्लादेशी है या नहीं। इस वायरल वीडियो में जो महिला साथ दिख रही है, वह उनकी साली रोशनी खातून है। जब रोशनी से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह लोग यहां वोट डालते हैं सालों से रह रहे हैं। जब पुलिस आई तो वह डरे नहीं बल्कि उन्होंने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड पुलिस को दिखाए। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस की खासी किरकिरी हुई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में एसएचओ को चेतवानी दी गयी है। आगे से इस तरह का कोई काम न करें। अन्यथा सख्त एक्शन लिया जाएगा। साथ ही पब्लिक से व्यवहार को लेकर सभी पुलिस कर्मियों से संयम की अपील की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *