चांदी स्क्रैप लुटने वाले तीन बदमाश मुठभेड में दबोचे, दो के पैर में लगी गोली

0
7851779c-fe22-4934-a567-c2fde4ffe5d0

एक हफ्ते पहले एत्माद्दौला क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात

लूटे गये स्क्रैप के साथ वारदात में शामिल बाइक भी बरामद

लुटेरों के फरार दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में आठ दिन पहले हुई चांदी स्क्रैप लूट में शामिल वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गुरुवार की रात को महताब बाग के समीप पुलिस से हुई मुठभेड में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बबलू उर्फ बिल्ला यादव पुत्र मनोज यादव निवासी नुनिहाईएत्माद्दौला और नितिन पुत्र कोमल सिंह निवासी प्रकाश नगर एत्माद्दौला पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि रंजीत प्रजापति पुत्र महेश चंद प्रजापति निवासी नगला छदामी मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई करीब 35 किलो स्क्रैप, दो तमंचे मय कारतूसों के अलावा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल यूपी-80-जीक्यू- 4591 बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह स्क्रैप 25 दिसंबर 2025 को मोहसिन पुत्र बुन्दन मियां निवासी बेगम ड्योढी कोतवाली आगरा से लूटी गई थी। बदमाशों ने नुनिहाई रोड पर मारपीट कर स्कूटी सहित करीब 50 किलो चांदी स्क्रैप लूट लिया था। पुलिस के अनुसार शेष लूटा गया चांदी स्क्रैप और स्कूटी लुटेरों के फरार साथी सोहिल पुत्र राजू मालिक और भोला पुत्र महेंद्र सिंह की तलाश में दबिश दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *