शाहरुख खान की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख का इनाम, हिंदू महासभा की मीरा राठौर का विवादित बयान

0
35812163-8731-4d30-8973-600a73240846

आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाडियों को शामिल करने को लेकर हैं नाराज

मथुरा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इसको लेकर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि जो शाहरुख खान की जीभ काटकर लाएगा उसे एक लाख रुपये इनाम देंगे।

मीरा राठौर गुरुवार को मथुरा कोर्ट में चल रहे अनिरुद्धाचार्य महाराज के मामले में अपना बयान दर्ज कराने मथुरा पहुंची थीं। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। यही नहीं मीरा राठौर ने शाहरुख खान के पोस्टर पर कालिख पोती और चप्पल मारकर अपना विरोध जताया।
मीरा राठौर का कहना था कि बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाई जलाकर मार दिए गए और यह वहीं के लोगों को खरीद कर करके खिला रहा है। आज मैंने उसके मुंह पर कालिख पोती और उसको जूते से मारा है। अगर हमारे भाइयों के साथ ऐसा होगा तो हम नहीं छोड़ेंगे। हमारे भाइयों के साथ जो हो रहा है, वह गलत हो रहा है. जो भी उसकी जीभ काट कर लेकर आएगा हम उसके एक लाख रुपये का नगद इनाम देंगे। .

हिन्दू संगठनों के निशाने पर शाहरुख

मीरा राठौर से पहले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर और भाजपा नेता संगीत सोम भी शाहरुख खान को लेकर बयान दे चुके हैं और उन्हें गद्दार तक कहा, लेकिन अभी तक बीजेपी या किसी शीर्ष नेता ने इन बयानों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यहां बता दें कि बांग्लादेश में जारी हिंसा में कई हिन्दुओं की हत्या के बाद देश में हिन्दू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इससे पहले शाहरुख निशाने पर नहीं थे, लेकिन अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी में बांगादेशी खिलाड़ियों को लेकर वह हिन्दूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *