आगरा स्मार्ट सिटी के पूरे हुए सभी प्रोजेक्ट, मंडलायुक्त शैलेन्द्र सिंह ने की समीक्षा

0
0262d971-7bab-4f22-8d67-2c2785d101b4

एक छोडकर पूरे किए जा चुके सभी प्रोजेक्टों को सम्बन्धित विभागों को सौंपे

मंडलायुक्त ने एडीसीपी ट्रैफिक को चालान की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

बैठक में 2024-25 की ऑडिटर्स व ड्राफ्ट डायरेक्टर्स रिपोर्ट भी की प्रस्तुत

आगरा। मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आगरा स्मार्ट सिटी की 39वीं बोर्ड बैठक में सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई। बताया गया कि एक को छोडकर पूर्ण हो चुके सभी प्रोजेक्ट सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिटर्स और ड्राफ्ट डायरेक्टर्स की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गयी।

बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित 63 एटीसीएस जंक्शन में से 11 जंक्शन मेट्रो कार्य के कारण प्रभावित है। 42 जंक्शन एटीसीएस मोड पर चल रहे हैं। जबकि 10 ब्लिंक मोड पर हैं। इनमें से 6 जंक्शन को शिफ्ट किए जाने की आवश्यकता है। इसे लेकर मंडलायुक्त ने एडीसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार इन जंक्शन को शिफ्ट किए जाने की कार्यवाही की जाए। सभी जंक्शन एटीसीएस मोड पर चलें, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बताया कि मेट्रो कार्य के चलते प्रभावित 11 जंक्शन के कारण विगत दो महीनों में ट्रैफिक वाॅयलेशन की संख्या में कमी आई है। इस दौरन जंक्शन में लगे कैमरे में कैद ट्रैफिक वाॅयलेशन की संख्या और चालानों की संख्या के डेटा की रिपोर्ट के बारे में भी बताया गया। वाॅयलेशन की अपेक्षाकृत बहुत कम संख्या में चालान होने पर एडीसीपी ट्रैफिक को कमियों में सुधार लाते हुए चालान की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए।

सिटी एप मेरा आगरा को लेकर बताया गया कि शहर में लगी नगर निगम की स्क्रीनों पर मेरा आगरा एप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस एप पर पब्लिक फीडबैक फीचर को जोड़ा गया है, जिस पर शहरवासी एप निगम सुविधा इम्प्रूव करने के सम्बन्ध में अपने सुझाव रख सकें। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी मेरा आगरा एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ अंकित खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम. अरून्मौझी, एडीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गौरव, सीएस ईशा भारद्वाज, सीएफओ राहुल अग्रवाल, चीफ डेटा ऑफिसर सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *