बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके तो राम सेना करेगी आंदोलन

0
272f0c66-2a45-4f93-aa81-a65f2a756292

राम सेना युवा शक्ति ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

बांग्लादेश सरकार का किया पुतला दहन, नारेबाजी

आगरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार सुनियोजित हैं। यह मानवाधिका रों का ही नहीं बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता का भी उल्लंघन है। अगर बांग्लादेश सर कार ने जल्द ही हिंदूओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की, तो राम सेना युवा शक्ति पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस दौरान राम सेना युवा शक्ति द्वारा बांग्लादेश सरकार के यूनिस खान का पुतला दहन जमकर नारेबाजी की।

राम सेना युवा शक्ति का विरोध प्रदर्शन नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी से शुरू होकर ईदगाह रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रदर्शन में राम सेना युवा शक्ति के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राम सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शिवहरे का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उनके धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। संगठन ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि जमीनी सच्चाई बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए ताकि वहां रहने वाले हिंदुओं को सुरक्षा मिल सके। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही हालातों में सुधार नहीं हुआ तो राम सेना व्यापक आंदोलन करेगी। मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने कहाकि संगठन का उद्देश्य किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि वहां हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने कहाकि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को अब अनदेखा नहीं किया जा सकता।
इस मौके पर अनुज शिवहरे, अजहर वारसी, सोनू अग्रवाल, सचिन जैन, अश्विनी कुमार बिट्टू ,चैधरी सचिन यादव, नूरुद्दीन खान, अभय सिंह, विकास महौर, अजय चैहान, बंटी, रवि माहौर, सत्येंद्र केन, हाजी सलीम, नीलम बानो सहित बडी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *