उत्तर मध्य रेलवे को सिग्नल एफिशिएंसी और टेलीकॉम एफिशिएंसी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की जाएगी शील्डें
आगामी माह 5 जनवरी को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव प्रदान करेंगी शील्ड
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों का भी होगा सम्मान
नई दिल्ली। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव द्वारा आगामी 5 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न जोनल रेलवे को उत्कृष्ट शील्ड से सम्मानित करेंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को भी प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए उत्तर मध्य रेलवे को सिग्नल एफिशिएंसी और टेलीकॉम एफिशिएंसी शील्डें प्रदान की जाएंगी।
उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह कुशल निर्देशन में उत्तर मध्य रेलवे ने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्तर मध्य रेलवे के कार्यनिष्पादन की विभिन्न स्तरों पर सराहना की गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2025 में उत्तर मध्य रेलवे को सिग्नलिंग और टेलीकॉम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और अनुरक्षण कार्यों को सुदृढ करने में अहम कार्य करने के लिए सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड और टेलीकॉम एफिशिएंसी शील्ड संयुक्त रूप से प्रदान की जाएगी।
वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान भी उत्तर मध्य रेलवे ने सिग्नलिंग और टेलीकॉम के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे में 157.03 किमी.ऑटोमेटिक सिग्नलिंग, 8 स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटर लाकिंग और 6 स्टेशनों पर डबल डिस्टैंट सिग्नल की कमिशनिंग की। साथ ही यात्री सुविधा में वर्ष 2025-26 के दौरान 9 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड और 6 स्टेशनों पर ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान किया गया है।
आगामी माह 5 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह शील्ड नरेश पाल सिंह, महाप्रबन्धक-उत्तर मध्य रेलवे और सतेंद्र कुमार प्रधान मुख्य संकेत ओर दूरसंचार इंजीनियर को रेल मंत्री द्वारा प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2024 के 69वें केन्द्रीय समारोह में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रनिंग रुम को देश के सर्वश्रेष्ठ रनिंग रूम की शील्ड से सम्मानित किया गया था।
