यात्रीगण ध्यान दें..कोहरे के चलते ये ट्रेनें देरी से चल रहीं

0
fog-in-delhi

आगरा से होकर दिल्ली की ओर अप और डाउन की ज्यादातर ट्रेनें डेढ से तीन घंटे की देरी से चल रहीं

आगरा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें…कोहरे के चलते आगरा से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। ऐसे में जानकारी करने के बाद ही घर से स्टेशन के लिए निकलें। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आगरा से होकर दिल्ली की ओर आने-जाने वाली लम्बी दूरी की देरी से चल रहीं ट्रेनों में मालबा एक्सप्रेस, गोंडवाना सुपरफास्ट, तेलंगाना सुपर फास्ट एक्सप्रेस, पंजाब कोटा एक्सप्रेस, अवध, मरुधर, कर्नाटका, नांदेड-श्रीनगर, महाकौशल, जबलपुर निजामुद्दीन, उत्कल और राजधानी एक्सप्रेस सहित करीब डेढ दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से डेढ से तीन घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *