अंतर विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में हुए कडे मुकाबले

0
e2ac9a1b-cb60-4f9d-8ca4-33209963d2e7

आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी में शुरू हुई दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता

मुख्य अतिथि रहीं भारतीय कार्फ बाल टीम की पूर्व कप्तान रीना सिंह

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे

आगरा। दो दिवसीय मां साधना अंतर विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी में हुआ। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की 27 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की 15 और बालिका वर्ग की 12 टीमों के बीच हुए कडे मुकाबलों में बालक वर्ग में एपीएस अरतौनी, सेंट फ्रांसिस, एनआईएस और बीडी काॅन्वेंट स्कूल की टीमों ने सेमी फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में एपीएस अरतौनी, सेंट फ्रांसिस, लाइफ लाइन और एनआईएस की टीमें सेमी फाइनल में पहुंचीं। मंगलवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भारतीय कार्फ बाल टीम की पूर्व कप्तान रीना सिंह ने किया। उन्होंने अच्छा और निरोगी काया के लिए खेल के महत्व के बारे में बताया। साथ ही खिलाडियों के अच्छे भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया। आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन के वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा और डॉ. ऋचा शर्मा ने मुख्य अतिथी रीना सिंह और खो-खो एसोसियेशन के जिला सचिव पवन सिंह का स्वागत किया। स्कूल के प्रिंसिपल डीएस वर्मा ने बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित चैधरी, मनोज चैधरी, संदीप चैधरी और दिनेश सिंह, माधव और केपी शर्मा का विशेष योगदान रहा। संचालन ऋचा चैधरी और एकता वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *