ट्रेनों के परिचालन में कवच प्रणाली की विशेष भूमिका

0
9ef80f33-9444-4e3c-a659-fd62715e30ce

बिल्लोचपुरा प्रशिक्षण केंद्र में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और कवच सेफ्टी सेमिनार पर की गई चर्चा

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा बिल्लोचपुरा प्रशिक्षण केंद्र में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और कवच विषय पर एक दिवसीय सेफ्टी सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।

सेमिनार के दौरान आधुनिक सिग्नलिंग प्रणालियों, ट्रेन परिचालन में सुरक्षा बढ़ाने में कवच प्रणाली की भूमिका, कार्यप्रणाली और सावधानियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सेमिनार में 38 कर्मचारियों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाना रहा। रेल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया जाएगा। सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रनव कुमार सहित सिग्नल और दूरसंचार, परिचालन, संरक्षा, विद्युत वभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *