रेलवे सुरक्षा बल ने 8 माह में पकडा लाखों का गांजा
ऑपरेशन नारकोस के तहत आगरा मंडल में हुई कार्रवाई
रेलवे सुरक्षा बल ने 83.25 किलोग्राम गांजा किया बरामद
आगरा। ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ आगरा ने पिछले आठ माह में 83 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 15.84 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान आठ गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की अगवाई और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा पी. राज मोहन के निर्देशन में आगरा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत विशेष सफलता हासिल की। आरपीएफ ने अप्रैल से नवम्बर 2025 के बीच आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चेकिंग के दौरान 83.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 15,84,000 है। इस अवैध गतिविधि में संलिप्त लगभग 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
रेलवे द्वारा यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, रेलवे परिसरों को नशा -मुक्त रखने और समाज में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल प्रशासन अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियानों को निरंतर जारी रखेगा। आगरा मंडल रेल प्रशासन आम जनता से भी अपील करता है कि यदि उन्हें रेलवे परिसरों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे हेल्पलाइन पर सूचित करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
