कारीगर ही निकला चांदी चोर

0
palsa-garafata-ma-aarapa_f89cd2a79e07f159b979462e73b64486

जिस स्कूटी में रखी थी चार किलो चांदी उसके चोरी की थी शिकायत

पुलिस की जांच-पडताल में कारीगर और उसके दो साथियों को दबोचा

आगरा। लाखों की चांदी पचाने के लिए रची गई साजिश का पुलिस ने भंडाफोड करते हुए व्यापारी के कारीगर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारीगर ने ही अपने साथियों के साथ स्कूटी चोरी का जाल रचा था, लेकिन पुलिस की परख में वह टिक नहीं सका।

एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि सोमवार को चांदी कारोबारी के कारीगर द्वारा दयालबाग रोड पर मेडिकल की दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर सामान लेने जाने के दौरान स्कूटी चोरी की शिकायत की थी। बताया था कि स्कूटी में आभूषण बनाने के लिए लाई गई चार किलो चांदी रखी थी। अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि कारीगर ही चोरी का मास्टरमाइंड है। कारीगर सोनू ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर चोरी की साजिश रची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी समेत 3 किलो 963 ग्राम चांदी बरामद कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *