75 वर्ष आयु के 50 पेंशनरों का किया गया सम्मान

0
1698b8cd-6008-4471-8d63-68243f3acd37

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन पेंसनर्स दिवस समारोह

आगरा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन ने बुधवार को खंडेलवाल सेवा सदन शाहगंज पर 17 दिसंबर पेंशनर्स दिवस समारोह मनाया। इस दौरान स्टेट बैंक के 75 वर्ष आयु पूरी करने वाले 50 पेंशनर्स का सम्मान किया गया।
पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल वर्मा ने बताया कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेंशनर्स की वर्षों से लम्बित मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, लेकिन विभिन्न कोर्ट्स में लम्बित मामलों के कारण बहुत सारी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। सरकार के सकारात्मक व्यवहार के कारण कोर्ट की कार्यवाही में भी गति आई है।

पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन गर्ग ने 75 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनर्स को एक्स ग्रेशिया का भुगतान प्रारम्भ करने के लिए सरकार और बैंक प्रबन्धन का आभार जताया। समारोह में दिल्ली से रविंद्र गुप्ता, सुनील चुग, बी के यादव, राजेश शर्मा, तरुण नागपाल, दीपक बंसल, सुधीर शर्मा और महेश गुप्ता ने भी वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लिया। इससे पहले सभा का शुभारंभ वीके गुप्ता, एसएन गर्ग, अनिल वर्मा, राकेश कुमार गर्ग, मेघ सिंह, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, बिशन कुमार जैन, वीएस वरूण ने गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पीसी अग्रवाल, राजीव सक्सेना, हर प्रसाद उपाध्यक्षय, सतिव महेन्द्रू, सरिता शर्मा, सुभाष चंद्र गुप्ता, राकेश कुमार गर्ग, मेघ सिंह, यूसी केन, सुमन अग्रवाल, जीडी खंडेलवाल, नन्द नन्दन गर्ग, हरीश गोयल, केएम मित्तल, एनडी असवानी आदि मौजूद रहे। संचालन वीके तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *