ईदगाह स्टेशन के वेटिंग रूम का प्लास्टर गिरा, मचा हडकम्प, दो महिला यात्री घायल

0
7c5c3be5-dbdc-4c39-b543-9ef6cae10193

शाम 7.30 बजे की बताई जा रही है घटना, रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे

अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया था ईदगाह रेलवे स्टेशन

घायल दोनों महिला यात्रियों को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया

आगरा। ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म की एक साइड की वेटिंग रूम में छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। हादसे में दो महिला यात्री घायल हो गईं। उनके सिर में चोटें आई हैं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया है। गौरतलब है कि ईदगाह रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया था।

ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सोमवार को शाम करीब साढे सात बजे प्लेटफार्म के वेटिंग रूम की एक साइड की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इससे बेटिंग रूम में अफरा-तफरी मच गई। यात्री निकलकर बाहर भागने लगे। इस दौरान हादसे में छत के प्लास्टर गिरने से माजिदा पत्नी स्व. इदरीश निवासी रजक काॅलोनी हिंडोन और शाहिदा पत्नी अब्दुल जब्बार निवासी सूरज काॅलोनी हिंडोन घायल हो गई। उनके सिर में चोट आई है। वेटिंग रूम के प्लास्टर गिरने की खबर से रेल प्रशासन में हडकम्प मच गया। घायलों को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए रैफर कर दिया गया है।

अमृत भारत योजना के तहत पुर्निर्वकसित ईदगाह स्टेशन के वेटिंग रूम की छत के प्लास्टर के गिरने की धटना पर पीआरओ आगरा रेल मंडल प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को रेलवे हाॅस्पिटल से एसएन मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *