राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के हेलीकाॅप्टर की आगरा में करानी पडी इमरजेंसी लैंडिंग, दौड़े अफसर
आगरा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोमवार को खराब मौसम के कारण आगरा के हवाई अड्डे में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जयपुर से भरतपुर जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से भरतपुर लैंडिंग नहीं पायी लिहाजा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी।
अधिकारियों के मुताबिक करीब 12 बजकर 30 मिनट पर जानकारी हुई। उसके बाद वायुयान ने खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया। करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर इंतजार किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल के वायुयान ने भरतपुर के लिए उड़ान भरी। अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को भरतपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना है। तिवारी ने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद हेलीकॉप्टर ने करीब एक घंटे बाद फिर से भरतपुर के लिए उडान भरी।
