आगरा पुलिस की गिरफ्त में आई साइबर ठगों की फौज

0
32996c4e-fc6e-4ef7-994f-fb3ecd010868

जिले भर के 32 साइबरों ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुबई से जुडे गैंग के 24 और दो अन्य गैंग के 8 लोग पकडे

आगरा। पुलिस ने साइबर ठगों की फौज को पकडा है। आगरा पुलिस ने साइबर ठगों के तीन 32 शातिरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की अलग-अलग टीम में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगे थे। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की हैं। गिरोह के तार विदेशों से जुडे हुए हैं। गैंग के सदस्य भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर उनके खाते खुलवाते थे। फिर उन खातों का साइबर फ्रॉड की धनराशि के लिए प्रयोग करते थे।

एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया की एनसीआरपी पोर्टल पर अलग-अलग लोगों ने साइबर फ्रॉड और बैंक खातों के गलत इस्तेमाल की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस द्वारा इसकी जांच की गई। एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 15 जून 2025 को वो एटीएम पर रुपए निकालने गए थे। वहां एक व्यक्ति ने उससे नगद 3600 रुपए मांगे और ऑनलाइन रुपए देने को कहा। उसने मदद करते हुए एटीएम से रुपए निकालकर दे दिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसका खाता होल्ड हो गया है। जब बैंक में पता किया तो पता चला कि उनके खाते में साइबर फ्रॉड के 36 हजार रुपए आए थे। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो किरावली के ऋषि नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया। उसके लिंक खाते की जांच में 54 शिकायत दर्ज पाई गईं। जब पूरे मामले की गोपनीय जांच की गई तो नितिन भगौर नाम के व्यक्ति के साथ साइब्रर क्राइम के संगठित गैंग चलाने की बात सामने आई।

पुलिस ने इस मामले में 13 दिसंबर को ताजगंज से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने किया चैकाने वाले खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक गैंग है। सभी मिलकर साइबर ठगी जैसे डिजीटल अरेस्ट, वाट्सएप व टेलीग्राम पर यूपीआई लिंक भेजकर फ्रॉड करना, गूगल पर विज्ञापन चलाकर, क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी करते हैं। इनके पास से पुलिस को कई आधार कार्ड मिले, जो कि फर्जी निकले। इनका कनेक्शन दुबई में बैठे सरगना नितिन से निकला है। नितिन व उसका साथी रवि राठौर ने बोगस कंपनी मेडलर सर्विसेज ग्रुप बनाई है। इस ग्रुप के खाते पर ही वो भारत से साइबर फ्रॉड की रकम मंगाता था। गैंग के 9 लोग अभी फरार हैं।
लोन के नाम पर ठगने वाले भी पकडे

पुलिस ने थाना शाहगंज में लोन के नाम पर ठगने वाले गिरोह के 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग सोशल मीडिया पर मोबीक्विक लोन एप का प्रमोशन करते थे, जो लोग लोन के लिए अपना मोबाइल नंबर डालते उन्हें ये एप डाउनलोड कराया जाता था। 5 हजार रुपए फीस जमा कराने पर 50 हजार रुपए का लोन तुरंत अप्रूव करने का झांसा देते थे। इसके बाद ओटीपी लेकर एप के वॉलेट में जमा की गई राशि को निकाल लेते थे। ये गैंग राजस्थान से ऑपरेट हो रहा था।

जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो लोगों के फर्जी आधार कार्ड भी बनवाते थे। सिकंदरा क्षेत्र के पनवारी में रहने वाले पवन के जनसेवा केंद्र पर वो ये काम कराते थे। पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक पवन को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कई और जनसेवा केंद्र संचालक पुलिस की रडार पर हैं।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ठगों में दिनेश जादोन पुत्र शिवराम जादौन निवासी शास्त्रीपुरम थाना सिकन्दरा, सौरभ गोयल पुत्र अशोक कुमार बेलन गंज छत्ता, मनीष शर्मा पुत्र भगवान दास निवासी इरादत नगर आगरा, धु्रव गुप्ता पुत्र शैलेश गुप्ता निवासी बल्केश्वर चैराहा, कमला नगर, अमर जीत पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम नंगला बूढी ओमनगर, शीतल रोड, खंदारी, पवन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद गांव जऊपुरा, पनवारी सिकन्दरा, जीतेन्द्र पुत्र किशन सिंह, ग्राम मोहम्मदपुर, शास्त्रीपुरम, दहतोरा सिकंदरा, अभिषेक मौर्य पुत्र दिलीप मौर्य नन्दपुरा, देवरी रोड, सदर, तुषार गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता गुडहाई मण्डी, ताजगंज, रोहित गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता मलको गली ताजगंज, विनय सिंह राणा पुत्र रंजीतसिंह बाग नानकचन्द, ईदगाह, शाहगंज, हिमांशू सिंह पुत्र विजय शंकर निवासी दखनाई गेट ताजगंज, रितेश शारस्वत पुत्र रामगोपाल सारस्वत कुकथला अछनेरा, सद्दाम हुसैन पुत्र मौहम्मद आरिफ नरीपुरा शाहगंज, विवेक कुमार पुत्र चन्द्रसैन पुरा कनेरा, बाह, सत्यभान पुत्र बदन सिंह डौकी, रघुवंशी पुत्र नाथूराम नंगला गडरिया, फतेहाबाद, दीपक अग्रवाल पुत्र अनुप कुमार जवाहर पुरम, अलबतिया रोड, हाल निवासी ड्रीम सिटी, पथौली शाहगंज, भानुप्रताप पुत्र मेघसिंह रणधीर नगर न्यू आगरा, जावेद अली पुत्र साहब सिंह आजाद निवासी इस्लाम नगर, टेडी बगिया, शुभम राठोर पुत्र दीनदयाल बल्केश्वर कमलानगर, मुकुल कुमार पुत्र जगन स्वरुप निवासी न्यू गोपाल पुरा, सदर, बलराम तोमर पुत्र बृह्मचारी तोमर शमशाबाद, चन्द्रप्रकाश पुत्र प्रेमप्रकाश बरौलिया बस्ती, जगदीशपुरा, राजेश शर्मा पुत्र चन्द्रशेखर शर्मा गेंदालाल कालोनी, दौरेठा, शाहगंज, अविनाश शर्मा पुत्र दिनेश कुमार शर्मा निवासी शिवधाम कालोनी, चैहटना जगदीशपुरा, पुष्पेन्द्र पुत्र यशवन्त सिंह निवासी नगलिया नहोरदा, रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान, संचित शर्मा पुत्र अमित शर्मा विमल विहार, पश्चिमपुरी सिकन्दरा, मोनू उर्फ जयप्रकाश पुत्र थान सिंह निवासी नहौरदा, रूपवास भरतपुर राजस्थान और विशाल बघेल पुत्र गणपत सिंह निवासी त्रिवेणी कुंज, बोदला जगदीशपुरा शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *