लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आपस में भिडीं तीन कारें, चार घायल

0
lkhanauu-ekasaparasa-va-para-bhashhanae-saugdhaka-hathasa_a76f0c8cfacea5fc6eb19dafa4409a41

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक के बाद एक तीन कारों के आपस टकराने से हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम और फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार्यदायी संस्था एटलस के द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते सड़क को वन वे कर दिया गया है। रोड पर खाली ड्रम रखे गए हैं। इसके चलते मंगलवार को तीन कार आपस में भिड़ गईं। हादसे में दो कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहा बाद तरुण धीमान और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव किया गया। जहां दो कारों में घायल चार लोगों को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *