सीएम योगी ने दिए निर्देश एसआईआर की बढाएं रफ्तार, पात्र छूटें नहीं, फर्जी जुडें नहीं

0
b3b6adc7-848b-48f5-a3cf-f5b6772e329d

आगरा में एसआईआर की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मंडल की समीक्षा

कमिश्नरी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंडलभर के जनप्रतिनिधि रहे शामिल

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा मंडल की एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में एसआईआर की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ लगाकर एसआईआर में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बांग्लादेशी वोटरों पर साधा निशाना।

बैठक में शामिल भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसआईआर को लेकर गंभीर हैं। उनके निशाने पर फर्जी वोटर हैं। बैठक में सीएम ने कहाकि अगली मैपिंग होने से फर्जी वोटर टिक नहीं पाएंगे, क्योंकि वे पहले के कोई साक्ष्य ही उपलब्ध नहीं करा पाएंगे। बांग्लादेशी वोटरों पर उन्होंने निशाना साधा। बैठक में कहाकि पुलिस-प्रशासन ने ऐसे फर्जी वोटरों का ऑपरेशन कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एसआईआर के दूसरे फेस के लिए बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।ऐसे मतदाता जो मिसिंग हैं, जिनका नाम लिस्ट में आने से छूट गया है, उनके नाम बढ़वाएं। बूथ पर प्रवास करें। बूथ कमेटी के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित करें जो मिसिंग हैं।

मुख्यमंत्री निर्धारित समय से लगभग एक घंटा देर से आए। उन्हें दोपहर 3.30 बजे कमिश्नरी सभागार में आना था, लेकिन वे शाम लगभग 4.30 बजे पहुंचे। बैठक में शामिल होने के लिए आगरा मंडल के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी पहले ही पहुंच चुके थे। सीएम योगी ने कहाकि कोई पात्र वोटर रह न जाए और फर्जी वोटर दूर हो जाएं। सत्यता के आधार पर वोटर लिस्ट तैयार हो। हालांकि मुख्यमंत्री ने अब तक हुए एसआईआर के काम पर संतोष व्यक्त किया। शहरी क्षेत्र में कुछ और काम करने की गुंजाइश है। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को लगना होगा।

करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के अलावा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही संगठन के जिला और महानगर अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमिश्नरी सभागार के बाहर ही रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *