रेलवे का परिचालन विभाग बना डीआरएम कप क्रिकेट चैम्पियन
गोवर्धन स्टेडियम खेले गए फाइनल में लोको विभाग को कडे मुकाबले में सात रनों से किया पराजित
फाइनल में मैन ऑफ द मैच शिवम् पाठक और मैन ऑफ द सीरीज कौशल कुमार को चुना गया
आगरा। अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेटआगरा रेल मंडल के गोवर्धन स्टेडियम चतुर्थ डीआरएम कप का सोमवार को खेले गए फाइनल के कडे मुकाबले में परिचालन विभाग ने लोको विभाग को 7 रनों से पराजित किया। मंडल रेल प्रबन्धक गगन गोयल के निर्देशन में 26 नवम्बर से 8 दिसम्बर चली प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
सोमवार को खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए परिचालन विभाग ने निर्धारित 20 ओवर में 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। लोको विभाग की ओर से शिवम पाठक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जबाव में खेलने उतरी लोको विभाग की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। इस तरह परिचालन विभाग ने 7 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच शिवम् पाठक और मैन ऑफ द सीरीज कौशल कुमार रहे। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर विजेता और उप विजेता टीम के लिए नकद पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई।
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) कुलदीप मीना ने परिचालन विभाग की टीम को डीआरएम कप जीतने पर बधाई दी और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन व टीम भावना की सराहना की।
इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय में कुलदीप मीना ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्या, खेलकूद अधिकारी और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओ एंड एफ राजकुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन पवन कुमार जयंत और मंडल के अन्य अधिकारी, यूनियनों के पदाधिकारी और खिलाडी मौजूद रहे।



