गोवा हादसे पर योगी ने जताया दुख, नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत

0
nationalherald_2018-04_4c18e142-b9b1-4b38-8489-c5e5f8f07662_is_up_chief_minister_yogi_adityanath_losing_his_sheen

लखनऊ। उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में बीती रात लगी भीषण आग 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहाकि गोवा के अरपोरा में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

गौरतलब है कि उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से घटना में 23 लोगों की मौत हुई है। जबकि दो घायलों ने रास्ते में दम दोड़ दिया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नामक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार पर्यटक और 14 नाइट क्लब के कर्मचारी हैं। जबकि 7 अन्य की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए छह लोगों का पणजी के निकट बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहाकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। सावंत ने कहाकि हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों की अवहेलना की। सावंत ने कहाकि तटीय राज्य में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ऐसे समय में हुई है जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहाकि हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *