छात्रों के करियर को दिशा देने को आगरा में शुरू हुआ स्टालवार्ट का नया इंस्टीट्यूट

0
9dc3cfee-f346-4cdb-b2da-93e72a27dd2b

50 से अधिक छात्रों की क्षमता वाला सेल्फ-स्टडी सेंटर आकर्षण का केंद्र

आगरा। देश के प्रमुख टेस्ट-प्रेप संस्थानों में शुमार इंदौर के स्टालवार्ट ने आगरा के देवनगर, खंदारी में अपने नए इंस्टीट्यूट की शुरुआत की। इसका उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर महापौर हेमलता दिवाकर ने कहाकि स्टालवार्ट जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की आगरा में दस्तक शहर के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है। आज के प्रति स्पर्धी दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन जरूरी है। यह संस्थान कम शुल्क में उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग समाज के सभी वर्गों के छात्रों को आगे बढ़ने का मौका देगी। महापौर ने विश्वास जताया कि यहां से पढ़ने वाले छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और आगरा का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान स्टालवार्ट संस्थान आगरा और अर्बनट्रैक्ट एजुकेशन के निदेशक देवांश भट्ट ने कहाकि संस्थान का मुख्य उद्देश्य कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण सुलभ शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। स्टालवार्ट पहले से ही कैट, आईपीएमएटी, जीएमएटी, सीआरटी, क्लैट, बैंकिंग और आॅल लर्निंग के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। अब आगरा के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। स्टालवार्ट आगरा केंद्र में अब एमबीए प्रवेश परीक्षा (कैट आदि) की तैयारी और बैंकिंग परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

संस्थान के वरिष्ठ सदस्य देवाशीष शर्मा ने बताया कि नए केंद्र में स्थापित सेल्फ- स्टडी सेंटर में एक साथ 50 से अधिक छात्र अध्ययन कर सकेंगे। यह सुविधा छात्रों को बेहतर ध्यान, अनुशासन और निरंतर सीखने के वातावरण के साथ पढ़ने में मदद करेगी। इस मौके पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट, महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा, राष्ट्र सेविका समिति की मीनाक्षी ऋषि, एडवोकेट अमिता, करण पाराशर, खुशी सारस्वत, रामप्रकाश शर्मा, रजत शर्मा, भारत रतन, मेंका सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *