महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया आगरा-पलवल रेल खंड का निरीक्षण
महाप्रबंधक ने आगरा मंडल के अमृत स्टेशन कोसीकलां और होडल का बारीकी से किया अवलोकन
निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से किया निरीक्षण, स्टेशनों की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को परखा
आगरा। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह द्वारा बुधवार को आगरा मण्डल के आगरा छावनी-पलवल खंड, भरतपुर-आगरा कैंट रेल खंड और आगरा कैंट-धौलपुर रेल खंड का पिछली खिड़की से विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगरा रेल मंडल के अमृत स्टेशन होडल और कोसीकलां स्टेशन को भी बारीकी से देखा।
इस दौरान उन्होंने रेल पथ और उसके पास के सभी इंस्टालेशनो सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट और क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स में सुधार, ओएचई की स्थिति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिति, मार्ग के सभी माइनर व मेजर ब्रिज आदि का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अवलोकन किया। समपार फाटक, आरओबी-आरयूबी की उपलब्धता सम्बंधी समीक्षा की विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया।
विंडो निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह अमृत स्टेशन के रूप में चयनित कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कोसीकलां स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और प्रवेश द्वार का बारीकी से अवलोकन किया। स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों और भविष्य की सुविधाओं को लेकर उपस्थित अधिकारियों से गहन चर्चा की।
इसके बाद होडल स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। होडल स्टेशन का कार्य पूर्ण होने पर प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर आदि को देखा। उन्होंने स्टेशन की साफ -सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। भविष्य की सुविधाओं पर चर्चा के साथ कर्मचारियों से वार्तालाप भी किया।
इस मौके पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह के साथ मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परि चालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी राज मोहन, वरिष्ठ मंडल संकेत और दूरसंचार इंजीनियर सुबोध राजपूत, उप मुख्य इंजीनियर गति शक्ति होतम सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ओपी पवन कुमार जयंत, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी धर्मेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य आरके बघेला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर राज कुमार वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीएस चैहान और जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव मौजूद रहीं।



