द्वितीय सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग…गायत्री और डीपीएस ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
पहले क्वार्टर फाइनल गायत्री पब्लिक स्कूल ने प्रिल्यूड को दी करारी शिकस्त
दूसरे क्वार्टर फाइनल में देहली पब्लिक स्कूल ने टीसा को 7 विकेट से हराया
मुख्य अतिथि रहे पूर्व क्रिकेटर विवेक अग्रवाल और रेलवे के अनवर खान
आगरा। द्वितीय स्व. सुरेश बिभब मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग में चैथे सोमवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में गायत्री पब्लि क स्कूल ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को 118 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में देहली पब्लिक स्कूल ने टीसा को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार दिसम्बर तक चलने वाली इस टूर्नामेंट का सेमी फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। प्रतियोतिगता में शहर के 10 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग में सोमवार को हुए दो क्वार्टर फाइनल मैचों का उद्घाटन आगरा काॅलेज के पूर्व क्रिकेटर विवेक अग्रवाल और पूर्व क्रिकेटर व रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी अनवर खान ने दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने टाॅस जीतकर गायत्री पब्लिक स्कूल को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया। गायत्री की शुरूआत धीमी रही, लेकिन तीसरे नम्बर पर खेलने आए हर्ष ने चैकों की बरसात कर मैच का रुख बदल दिया। उसने ताबडतोड पारी खेलते हुए 11 चैकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य पाल सिंह ने 29 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 182 रनों पर आॅल आउट हो गई। प्रिल्यूड की ओर से आर्युष बधेल ने 4 और अतिशय जैन और अर्श राज यादव ने 1-1 विकेट लिए। जबाव में खेलने उतरी प्रिल्यूड की टीम गायत्री के घातक गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और महज 64 रनों पर आॅल आउट हो गई। उसकी ओर से आरव जुरैल 16, अंश राज यादव 12 और आर्युष बघेल 11 के अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों तक नहीं पहुंच सका। गायत्री पब्लिक स्कूल की ओर से अतिभव ने 3, दिव्यांश, अमन और विकास ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस तरह गायत्री पब्लिक स्कूल ने 118 रनों के विशाल अंतर से जीत अपने नाम की। मैन आॅफ द मैच हर्ष को दिया गया।
टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच टीसा और देहली पब्लिक स्कूल और टीसा के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर टीसा ने पहले खेलते हुए 19 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 111 रन बनाए। उसकी ओर मयंक यादव ने 27, विराट परिहार 24 और जीवन ने 17 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा टीम के अन्य खिलाडी कुछ खास नहीं कर सके। डीपीएस की ओर से देवांश जैन ने 4, गौतम जटवानी ने 2 और प्रेरक ने 1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी डीपीएस की टीम ने ताबडतोड बल्लेबाजी कर 14.4 ओवर्स में ही तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। डीपीएस के स्कोर में हर्षिव 32, ईशान सिंह 29 और देवांश जैन 14 रनों का विशेष योगदान रहा। टीसा के रोहित ने 2 विकेट लिए। मैन आॅफ द मैच देवांश जैन रहे। इस मौके पर सुमित विभव, समीर गुप्ता, मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, पूर्व क्रिकेटर पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।
आज भी होंगे दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले
मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग के पांचवे दिन मंगलवार को भी दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल मैच सुबह 8.15 बजे से भारतीय विद्यापीठ और सेंट एंड्रूज के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सुमित राहुल और शांति निकेतन की टीम के बीच पूर्वान्ह 11 बजे से खेला जाएगा।
इन्होंने की अम्पायरिंग
मैच की अम्पायरिंग कर्नल तुषार कौशिक, अमन यादव और ललित राठौर ने की। स्कोरिंग सुनील शर्मा ने की।


