सत्य प्रकाश विकल नेत्रालय की सुविधाएं काबिले तारीफ

0
8cfa5f2b-1cce-47b1-b657-ff04cf2398be

नेशनल चैम्बर पदाधिकारियों ने नेत्रालय का किया अवलोकन

सभी पदाधिकारियों ने संस्था के कार्य को बताया अविस्मरणीय

आगरा। अग्रवाल संगठन कमला नगर द्वारा संचालित सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय का रविवार को नेशनल चैम्बर आॅफ इंडस्ट्रीज एंड काॅमर्स के पदाधिकारियों और संयुक्त परिवार संस्था के लोगों द्वारा अवलोकन किया गया। अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों ने चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में बताया गया।

चांदनी चैक कमलानगर में संचालित सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल ट्रस्ट की उच्चस्तरीय सेवाओं का अवलोकन रविवार को नेशनल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, संजय गोयल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल के अलावा संयुक्त परिवार संस्था से मनीष अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और राकेश मंगल द्वारा किया गया। चेरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक प्रदीप अग्रवाल ने नेत्रालय की संपूर्ण जानकारी से दी।

बताया गया कि इस वर्ष अब तक 45 हजार मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके अलावा 25 हजार ऑपरेशन किए गए। इस दौरान अवलोकन करने पहुंचे लोगों ने चेरिटेबिल ट्रस्ट की सेवाओं को अविस्म रणीय बताया। इस मौके पर अशोक गर्ग, अतुल कुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, असित मित्तल मीडिया प्रभारी रैलेश अग्रवाल और राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *