फोगसी ने डॉ. मल्होत्रा दंपत्ति को दोहरे सम्मान से नवाजा

0
b3f43bd9-c9a4-44b6-b5ec-9efaebd9be81

पुणे में सम्पन्न हुई फोगसी की तीन दिवसीय प्रेसिडेंशियल कांफ्रेंस

फोगसी स्टार संपूर्ण रत्न व फोगसी लीडर्स लेजेसी अवॉर्ड से नवाजा

आगरा। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और रेनबो आईवीएफ की निदेशक व बांझपन विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा को पुणे में आयोजित फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया की प्रेसिडेंशियल कांफ्रेंस में फोगसी स्टार संपूर्ण रत्न अवॉर्ड और फोगसी लीडर्स लेजेसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और हालिया शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

तीन दिवसीय सम्मेलन में डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में माइक्रोबायोम पर अपने विचार रखे। जबकि डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने जेनेटिक बीमारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस कांफ्रेंस में दोनों डॉक्टरों ने अपने नवीनतम शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने महिलाओं में बढ़ती डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों पर शोधपत्र प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने मोटापा और किशोरियों पर की गई महत्वपूर्ण मल्टी सेंट्रिक स्टडी पर आधारित शोधपत्र साझा किया। इन दोनों ही शोध पत्रों को प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित किए जाने की घोषणा हुई है।

चिकित्सा क्षेत्र में दक्षता के साथ-साथ इस दंपत्ति ने सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने कांफ्रेंस में नॉर्थ इंडिया टीम की ओर से डांस प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। एक डांस एकेडमी द्वारा इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *