रेलवे के रनिंग कर्मचारियों ने अपने हक के लिए भरी हुंकार

0
700315d0-0576-4a5a-83a4-4d3169779401

आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर लोको लाबी में किया प्रदर्शन

जरूरत पडने पर भत्ता वृद्धि के लिए रेलवे बोर्ड पर भी करेंगे आंदोलन

आगरा। रेलवे बोर्ड की हठधर्मिता के चलते रनिंग रेलवे कर्मचारियों को किमी भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है। समय रहते उक्त बृध्दि लाभ कर्मचा रियों को नहीं दिया गया तो जल्द ही रेलवे बोर्ड और मंडल कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी सोमवार को एआईआरएफ और एनसीआरएमयू कर्मचा रियों ने आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन क्रू लाँबी पर विरोध प्रदर्शन के दौरान दी।


एआईआरएफ और एनसीआरएमयू द्वारा संयुक्त रूप क्रू लाँबी आगरा छावनी पर रनिंग स्टाफ के साथ किमी भत्ता बृध्दि को लागू कराये जाने के लिए सोमवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के मंडल मंत्री सुकेश यादव ने कहाकि वित्त विभाग से चार बार सम्बन्धित फाइल को पास एआईआरएफ ने पास कराया, लेकिन रेलवे बोर्ड उक्त लाभ को रनिंग कर्मचारियों को नहीं दे रहा है। उन्होंने कहाकि यदि समय रहते उक्त बृध्दि लाभ नहीं दिया गया तो जल्द ही मंडल कार्यालय और रेलवे बोर्ड पर आंदोलन किया जाएगा। इसमें आगरा मंडल के सभी कर्मचारी बढ-चढकर भाग लेंगे।

मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीना ने कहाकि रनिंग कर्मचारी दिन-रात आंख फोडकर रेल को एक शहर से दूसरे शहर में पंहुचाने का काम करते हैं। उनके किमी भत्ते को रेलवे बोर्ड को लागू करना ही पडेगा। अन्यथा बडा आंदोलन किया जाएगा। विजय वीर सिंह ने कहाकि रेलवे बोर्ड ने इसे जान बूझकर रोक रखा है। हम लाल झंडे के कामरेड अपने अधिकारों की लडाई लडना जानते हैं। हरहाल में इस लडाई को जीतकर ही मानेंगे। प्रदर्शन में नीरज परिहार, हरिओम भारव्दाज, संजीव जैन, मनीष कुमार सिंह, बृजपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, आयुष यादव, अशोक यादव, एसके गुप्ता, अरुण शर्मा, रवि तिवारी, अशोक मीना, एहसान मोहम्मद, सत्येंद्र यादव, ओमेश लवानिया, हरकेश मीना, डीके शर्मा, भूपेंद्र सेंगर, बनवारी लाल, कुशल पाल सिंह सहित सैकडों रेलकर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन की अध्यक्षता सुनील भदौरिया ने की। संचालन अभिमन्यु वर्मा ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *