फिरोजाबाद में भीषण विस्फोट में उड़ी घर की छत, एक की मौत

0
farajabtha-hathasa_365b4d2cadb4f8385766f88dfe2b4a13

सिलेंडर की वजह से आतिशबाजी से हुआ धमाका

हादसे में परिवार के ही तीन अन्य लोग भी घायल

फिरोजाबाद। सुहागनगरी फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हैवतपुर कर्खा में शादी-ब्याह के लिए आतिशबाजी बनाने का काम करने वाले एक व्यक्ति के घर सोमवार को धमाका हो गया। हादसे मेंएक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन-चार लोग जख्मी हुए हैं। मकान की छत और दीवारें ढह गईं। धमाके से गांव में दहशत फैल गई।

गांव हैवतपुर कर्खा निवासी 60 वर्षीय जलालुद्दीन उर्फ पप्पू के घर में आतिशबाजी बनाने का काम होता है। सोमवार दोपहरघर में रखी आतिशबाजी में धमाका हो गया। जलाउद्दीन उर्फ पप्पू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे इंसाफ ने बताया कि इस घटना में परिवार के तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इंसाफ के अनुसार घर में सिलंेडर रखे थे, जो लीकेज हो रहे थे। घर में रखे फ्रीज में पहले आग लगी, जिसके कारण सिलिंडरों ने आग पकड़ ली और घर में रखी आतिशबाजी में धमाका हो गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जांच में घटनास्थल से पटाखों के अवशेष मिले हैं। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया गया और अधीनस्थ अधिकारियों को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।  एएसपी ग्रामीण अनुज चैधरी ने बताया कि केवल मृतक के घर की छत गिरी है। कई अन्य घरों के क्षतिग्रस्त होने की बात अफवाह है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *