नए अपराधिक कानून से रूबरू हुई छात्राएं

0
28e01398-e89e-48ed-9826-3a40a9949bef

ट्रांस यमुना पुलिस ने आरबी डिग्री काॅलेज में सेमिनार में दी जानकारी

थाना प्रभारी ट्रांस यमुना ने छात्राओं को बताईं नए कानून की बारीकियां

नया कानून बनाता है न्याय प्रणाली, जांच को पारदर्शी, सहज व सुलभ

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शहर में स्कूल-काॅलेजों में छात्राओं को नए कानूनों के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा जताई गईं शंकाओं को दूर किया गया।

शासन के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर आगरा द्वारा शहर भर के थानों में युवाओं को नए कानून के बारे में जानकारी देने के लिए अभियान चलाया गया। थाना ट्रांस यमुना पुलिस द्वारा गुरुवार को आरबी डिग्री काॅलेज में आयोजित किए गए सेमिनार में छात्राओं को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि अंग्रेजी जमाने के बने कानून में पहली बार पूरी तरह बदलाव किया गया। थाना प्रभारी ट्रांस यमुना रोहित कुमार ने छात्राओं को नए कानून की बारीकियों के बारे में बताया।

बताया गया कि त्वरित न्याय की अवराधारणा पर आधारित नये आपराधिक कानून में क्या बदलाव किए गए। तीनों नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का उद्देश्य जांच और न्याय प्रणाली को पारदर्शी, सहज और सुलभ बनाना है। इस दौरान पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। बताया गया कि नए कानून में अपराधी को उसके किए की सजा मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। नए कानून में डिजीटल साक्ष्य और फौरेंसिक साक्ष्यों को बढावा दिए जाने के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *