दीपों से जगमगाया ब्रह्म शिक्षा केंद्र, बच्चों में दिखा पर्व का उत्साह

0
641c8d2a-5b50-4077-86d9-8eb5135c5811

ब्रह्म शिक्षा केन्द्र में धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

उजाले के इस पर्व ने जगाई आशा की नई किरण

दीप केवल मिट्टी के नहीं मन के भी होने चाहिए

आगरा। जयपुर हाउस स्थित ब्रह्म शिक्षा केंद्र में दीपावली पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। केंद्र के बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर दीप सजाकर पूरे परिसर को रौशन किया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहाकि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की प्रेरणा है। बच्चों के चेहरे पर झिलमिलाती खुशी देखकर ऐसा लगा जैसे दीपों का उजाला उनके मन में भी बस गया हो। हर दीप ने एक कहानी कही, संघर्ष से उजाले की, अंधेरे से जागरण की। जैन ने कहाकि दीपावली का वास्तविक अर्थ है अंधकार का अंत। यह अंधकार केवल घरों में नहीं होता, वह मन में भी होता है। जब बच्चे अपने छोटे-छोटे हाथों से दीप सजाते हैं, वे केवल घी नहीं, उम्मीद भी जलाते हैं। ब्रह्म शिक्षा केंद्र जैसी संस्थाएं यह सिखा रही हैं कि उत्सव पर केवल अमीरों का अधिकार नहीं, बल्कि हर मुस्कुराते बच्चे का हक है।

इस दीपावली पर हमें प्रण लेना चाहिए कि हम केवल दीप नहीं जलाएंगे, बल्कि किसी का जीवन भी रौशन करेंगे। इस पर्व को सफल बनाने में अध्यापिका मनीषा और पूनम का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *