यूपीः 16 से 28 अक्तूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
डीजीपी ने जारी किया आदेश, छठ तक रहेगा लागू
लखनऊ। डीजीपी राजीव कृष्ण ने दीपावली और छठ पर्व के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। यह आदेश बृहस्पतिवार से आगामी 28 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। इसके दायरे में सभी रैंक के पुलिसकर्मी हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति पर ही अवकाश प्रदान किया जा सकेगा। डीजीपी ने बुधवार को इस बाबत आदेश जारी किया।
