वृद्धा के कैंसर पीडित बेटे के इलाज की योगी ने की व्यवस्था

0
ba036e30-08cb-49a4-a51a-16221958f6da

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

अधिकारियों को दिए समस्याएं तत्काल दूर करने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला के कैंसर पीड़ित बेटे को एंबुलेंस से सीधे कल्याण सिंह सुपर स्पेशियिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भिजवाया और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। योगी सोमवार सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। इसी बीच कानपुर के रायपुरवा की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से कहाकि महाराज, हमारे जवान बेटे को कैंसर हो गया है। हम गरीब हैं, इलाज नहीं करा पा रहे। हमारे पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। मेरे बेटे को जिंदगी दे दीजिए। इलाज के लिए कुछ आर्थिक सहायता मिल जाए।

बुजुर्ग महिला की यह बात सुन मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल उस बच्चे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियिलिटी इंस्टीट्यूट भिजवाने और उपचार प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन से सीधे उसे अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसकी जांच प्रारंभ हो गई। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने कहाकि सरकार हर सेवा, नारायण सेवा को अंगीकृत कर कार्य कर रही है। सभी प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी लाना सरकार का उद्देश्य है। इसे लेकर ही सरकार नियमित रूप से कार्य कर रही है।

उन्होने कहाकि इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने स्वयं, जनप्रतिनिधि या किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे सहायता उपलब्ध कराई गई है। हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ है। इलाज के लिए सरकार आगे भी आर्थिक सहायता निरंतर रूप से उपलब्ध कराती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *