सीताराम मंदिर बजीरपुरा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर का हुआ विमोचन

0
66a3e630-c7f0-4387-a2d1-609358ae8854

मंदिर के प्राचीन इतिहास को दर्शाने वाली फिल्म जल्द होगी रिलीज

आगरा। शहर के वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। मंदिर के इतिहास पर बन रही फिल्म के पोस्टर का विमोचन बुधवार को किया गया। फिल्म में मंदिर के चार सौ साल का इतिहास और मंदिर के कार्यकलापों का विवरण दिखाया गया है। सावन के सोमवारों पर होने वाली पूजा नवरात्रि के माता के हवन आदि को फिल्म में दिखाया गया।

सीताराम मंदिर मां बगलामुखी का साक्षात दरवार है। हनुमान जी अपने प्रभु राम को सीधे देख रहे हैं। मंदिर में शिव का परिवार यानी नर्मदेश्वर महादेव भी मौजूद हैं। यहां भक्तगण प्रतिदिन मंदिर आकर ऊर्जा लेते हैं। मंदिर में बने आर्च इसकी प्राचीनता को दर्शाते हैं। फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म निर्देशक सूरज तिवारी हैं। फिल्म के डीओपी सुनील राज और असिस्टेंट डायरेक्टर पंकज शर्मा हैं। पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंशु सिनेमाफाई कर रही है। वॉयस ओवर ब्रजवुड स्टूडियो के कुष्मेन्द्र ने दिया है। पोस्टर विमोचन में लंगड़े की चैकी के महंत गोपी गुरु, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, महंत मुकेश शर्मा, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, मनोज अग्रवाल, फिल्म लेखक निर्देशक सूरज तिवारी, विकास शर्मा, ऋषि तिवारी, हनी, राजपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *